फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसरों के जल्द भरेंगे चार पद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज में चल रही विशेषज्ञों की कमी दूर करने के लिए प्रदेश सरकार की कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया गया है। चंबा मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में प्रोफेसरों के चार पद भरे जाएंगे। इसके अलावा एसोसिएट एवं सहायक प्रोफेसर के पांच-पांच पद भरे जाएंगे। इसको लेकर कैबिनेट की बैठक में अनुमति प्रदान कर दी गई है। इतना ही नहीं, चंबा मेडिकल कॉलेज में ट्रामा केयर सेंटर को बेहतर तरीके से क्रियाशील करने के लिए स्टाफ नर्सों की नियुक्ति करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। ऑप्रेशन थिएटर सहायक, तकनीशियन, मल्टी टास्क वर्कर के पद भी भरे जाएंगे। ये पद विशेष तौर पर ट्रामा सेंटर चलाने के लिए सृजित किए गए हैं। चंबा मेडिकल कॉलेज के नए भवन सरोल में मरीजों को ट्रामा सेंटर की सुविधा मिलने वाली है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सरोल में ट्रामा केयर सेंटर भले ही शुरू करवा दिया हो लेकिन अभी तक वहां पर पर्याप्त स्टॉफ और मशीनरी नहीं है। इसके लिए प्रदेश सरकार की कैबिनेट में रिक्त पदों और जरूरी उपकरणों को मुहैया करवाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें