फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। देहरोग गांव में पत्नी और बेटे के साथ अपनी जमीन में जा रहे सुनी राम की चार लोगों ने धुनाई कर डाली। पीड़ित ने आरोप लगाया कि परिवार के सामने उसके साथ गाली-गलौज किया गया। जब वह उसे अनसुना करके परिवार को लेकर वहां से जाने लगा तो चारों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए, जिन्होंने उसे आरोपियों के चंगुल से बचाया। वारदात के बाद उन्होंने लेखराज और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस थाना तीसा में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। इस मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें