फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चिकन कॉर्नर से चार लीटर कच्ची शराब बरामद

Sun, 12 Oct 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस थाना चंबा की टीम ने पुखरी-मसरूंड मार्ग पर वन विभाग के विश्राम गृह के समीप एक चिकन कॉर्नर की दुकान से चार लीटर कच्ची शराब लाहण बरामद की है। पुलिस ने दुकानदार अंकित कुमार निवासी गांव भटका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी चंबा हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि उक्त दुकानदार अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और दुकान में तलाशी के दौरान लाहण बरामद की। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें