फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा सर्किल में चार वन रक्षकों के किए तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। वन विभाग चंबा सर्किल में चार वन रक्षकों के तबादले किए गए गए हैं। यह आदेश मुख्य वन अरण्यपाल चंबा ने निकाले हैं। अब वन रक्षकों को नए आदेशानुसार नई जगह ड्यूटी देनी होगी। वन रक्षक हेमपाल को वन बीट खेमा (हिमगिरी) से तबादला करके वन बीट साहो में लगाया गया है। मनीष कुमार को वन बीट कैंथली से बदलकर वन बीट खड़ाडंडा छुबारू, दुनी चंद को वन बीट गुड्डा से बदलकर वन चेक पोस्ट हटली में लगाया गया है। इसके अलावा अभिनव गौतम को वन बीट घरग्रां से वन बीट मसरूंड में लगाया गया है। वन रक्षकों को शीघ्र अपने नए स्थानों में ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं। मुख्य वन अरण्यपाल उपासना पटियाल ने बताया कि चार वन रक्षकों के ड्यूटी स्थान को बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें