चंबा के चमेरा पावर स्टेशन दो में स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंंभ करते मुख्यतिथि
चंबा। चमेरा-2 पावर स्टेशन की ओर से 21वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित 300 मेगावाट क्षमता के चमेरा-2 पावर स्टेशन की नींव नौ फरवरी 2004 को रखी गई है। साथ ही इसे रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया गया था। इस दौरान एक भव्य समारोह पावर स्टेशन के आवासीय परिसर में आयोजित किया गया। इसमें कार्यपालक निदेशक संतोष कुमार ने चंबा जिले में एनएचपीसी के विभिन्न पावर स्टेशनों के प्रमुखों सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 21वी वर्षगांठ को हिमाचल लोक संस्कृति को समर्पित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कार्यपालक निदेशक संतोष कुमार ने किया। कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसे मुसादा, नवाला, नाटी आदि से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक और पावर स्टेशन प्रमुख उमेश कुमार नंद ने कार्यों में उत्कृष्टता बनाए रखने और ऊर्जा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए सभी को बधाई दी।