भटियात क्षेत्र में नुक्कड़ सभा के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता।
चुराह के अटल चौक कॉलोनी मोड़ में मनाया स्थापना दिवस
तीसा (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र चुराह के अटल चौक कॉलोनी मोड़ में भाजपा का झंडा लहराकर संगोष्ठी कार्यक्रम में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। 100 से अधिक बाइकों और गाड़ियों के माध्यम से रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पार्टी के कई पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। आने वाले विस उप चुनाव और लोकसभा चुनाव के बारे में भी विचार विमर्श किया। चुराह के विधायक हंसराज ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से एकजुट होने की अपील की। कहा कि पार्टी के 400 पार के नारे को सार्थक करने में सभी से एकजुट होकर धरातल पर काम करने की अपील की। चुराह के बूथ नं 19 भमौथा में भी भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया।