फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा में चालीस वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। व्यक्ति कियाणी क्षेत्र का रहने वाला था। 21 जुलाई को रैट में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां पर बुधवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। व्यक्ति कोरोना संक्रमण के साथ-साथ निमोनिया व फेफड़े की बीमारी से भी ग्रसित था। वहीं जिला में बुधवार को 25 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं। ये लोग चंबा शहर सहित आसपास के इलाकों से संबंधित हैं। 15 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। जिला में अब कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 150 पहुंच गया है। सक्रिय मामलों की संख्या 220 है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि चंबा में चालीस वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। 25 नए कोरोना के मामले भी सामने आए हैं। उन्होंने लोगों को कोविड नियमों का कड़ाई से पालना करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें