उत्तर हिमाचल संभाग चंबा भारत लोक शिक्षा परिषद की वन यात्रा के स्वागत के लिए एकत्रित महिलाएं।
चंबा। संभाग उत्तर हिमाचल भाग चंबा भारत लोक शिक्षा परिषद की वन यात्रा शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे पठानकोट कैंट पहुंची। यहां पर वन यात्रियों का संभाग संस्कार शिक्षा अध्यक्ष सरूप गुलियाल, नूरपुर अंचल के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अभियान प्रमुख रजनी शर्मा ने तिलक लगाकर और फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। पठानकोट केंद्र से वे बनीखेत के लिए रवाना हुए। भोजन के पश्चात यात्रा पर्यटक स्थल तलेरू पहुंची। इस दौरान सभी यात्रियों ने बोटिंग का आनंद लिया। इसके बाद यात्रा भलेई मंदिर के लिए रवाना हुई। भलेई मंदिर में दर्शन से पहले सुंड़ला संच की संच समिति और विधायक ने उनका भव्य स्वागत किया। दर्शन के पश्चात वे अपने निवास स्थान पुखरी के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्राथमिक शिक्षा प्रमुख सोनू बाला, गतिविधि प्रमुख नरेश पठानिया, संस्कार शिक्षा प्रमुख शीतल शर्मा, भाग अध्यक्ष रमेश अत्री, केंद्रीय ग्राम संगठन के प्रमुख संसार चंद, प्रभाग उत्सव विभाग के प्रमुख सतीश धीमान, संभाग प्रमुख संजीव धीमान, संभाग प्राथमिक शिक्षा प्रमुख रमेश कुमार, भाग प्रमुख हेम राज भी उपस्थित रहे।