फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साच गांव के पास पहुंची जंगल की आग को रात भर बुझाते रहे कर्मचारी,

विज्ञापन
विज्ञापन
साच गांव के पास पहुंची जंगल की आग
विज्ञापन

रात भर बुझाते रहे वन विभाग के कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते साच गांव में उस समय अफरातफरी मच गई जब जंगल की आग गांव के पास पहुंच गई। आग की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। सोमवार रात नौ बजे वन विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाना शुरू किया और मंगलवार सुबह तीन बजे तक आग बुझाने के कार्य में डटे रहे। उनके साथ गांव के अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों का पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर विभाग के अधिकारी आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं। टीम में बीट अफसर सुनील कुमार, वनरक्षक हितेश, चौकीदार प्रकाश और राहुल शामिल रहे। वनमंडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि साच गांव के पास जंगल में रात को आग लगी थी। विभाग के कर्मचारियों ने रातभर कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें