फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चांजू में वन विभाग ने तीसरे दिन भी शुरू नहीं होने दिया पावर प्रोजेक्ट का कार्य

Wed, 15 May 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के चांजू वन भूमि में फेंकी मिट्टी की नाप नपाई करती वन विभाग की टीम।संवाद
विज्ञापन
चंबा। चांजू में पावर हाइड्रो प्रोजेक्ट का तीसरे दिन भी वन विभाग ने कार्य शुरू नहीं होने दिया। कार्य शुरू करने से पूर्व कंपनी को वन भूमि में फेंकी गई मिट्टी को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पहले कंपनी इस मिट्टी को उठाने के लिए आनाकानी कर रही थी, लेकिन जब वन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए कार्य को बंद करवा दिया तो अब कंपनी ने वन भूमि से मिट्टी को हटाने के लिए कार्य आरंभ कर दिया है। वन विभाग की तरफ से कंपनी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जब तक वन भूमि से मिट्टी नहीं उठा ली जाती, तब तक प्रोजेक्ट के कार्य को चलने नहीं दिया जाएगा, क्योंकि यह मिट्टी बरसात के मौसम में निचले क्षेत्रों में तबाही का कारण बन सकती है। साथ ही कंपनी को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि डंपिंग साइट को चारों तरफ से क्रेट वर्क लगाकर सुरक्षित करे।

पिछले कुछ दिनों से कंपनी अपनी मनमानी कर निर्माण कार्य पर लापरवाही बरत रही थी। इससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा था। इसके चलते वन विभाग ने उन्हें कई बार सचेत भी किया, लेकिन कंपनी ने अपनी कारगुजारी को बंद नहीं किया। इसके चलते वन विभाग ने यह कार्य बंद करवा दिया है। इसमें कंपनी को सीधे निर्देश दिए गए हैं कि उनका कार्य तभी चलने दिया जाएगा। जब वह नियमानुसार कार्य करेंगे। उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी टिकरी रूमाल सिंह ने बताया कि वन भूमि में फेंकी गई मिट्टी को हटाने के उपरांत ही कार्य को शुरू करवाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें