फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धर्मशाला से आई फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए जरूरी साक्ष्य

Thu, 14 Dec 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ छौ में संदिग्ध अवस्था में मृत मिले युवक के मामले में धर्मशाला की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और मौके से खून के नमूने और अन्य जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

इन सभी साक्ष्यों की फोरेंसिक लैब धर्मशाला में जांच की जाएगी। इसके बाद तैयार रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। मेडिकल कॉलेज चंबा में युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। इसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। फोरेंसिक और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट युवक की मौत के कारणों का राज खोलेगी।
युवक की मौत को लेकर उसके पिता ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने उन लोगों पर शक जताया है, जिनके साथ युवक आखिरी बार देखा गया था। पुलिस ने भी मामले में चार लोगों को पूछताछ के लिए थाने में तलब किया। फिलहाल, अभी तक हत्या को लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसे में पोस्टमार्टम और फोरेंसिक की रिपोर्ट ही पुलिस की जांच का आगे का रास्ता तय करेगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। जो साक्ष्य उन्होंने जुटाए हैं, उनकी जांच फोरेंसिक लैब में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें