फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भेड़ पालक मौत का राज खोलेगी फोरेंसिक रिपोर्ट

Fri, 03 Mar 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर पुखरी के पास 11 दिन पहले भेड़ पालक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इसको लेकर पुलिस ने धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। इसके अलावा पुलिस की तरफ से सैंपल जांच के लिए धर्मशाला भेजे गए हैं। धर्मशाला फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट में भेड़ पालक की मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। इसलिए पुलिस अब फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जहां पर भेड़पालक की गिरने से मौत हुई थी वहां पर पुलिस को शराब की बोतलों सहित अन्य कई साक्ष्य मिले हैं। इनके आधार पर यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि भेड़ पालक की जब मौत हुई तो उसके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे होंगे। सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें