फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रावी में गिरा विदेशी सैलानी, बाल -बाल बची जान, बाइक लापता

Sat, 19 Oct 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के खड़ामुख-होली मार्ग पर बाईक दुर्घटना में घायल विदेशी पर्यटक को रेसक्यू करती टीम।स्त्रोत
विज्ञापन
चंबा। खड़ामुख-होली मार्ग पर ज्युरा के पास बाइक दुर्घटना में एक विदेशी पर्यटक घायल हो गया है। रावी नदी में गिरने से बाइक लापता हो गई है, जबकि विदेशी सैलानी की जान बाल-बाल बची।
विज्ञापन

घायल को खाई से रेस्क्यू कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली पहुंचाया गया है। घायल की पहचान जैसपर सिलारिस पुत्र फरांस हास्टन निवासी बैल्जियम के रूप में हुई है। वह विदेशी बाइक दल के साथ चंबा पहुंचा था। आठ से दस बाइकों पर यह दल आया है। ये सैलानी चंडीगढ़ से किराये पर बाइक लेकर घूमने के लिए चंबा पहुंचे थे। शनिवार को दल होली की तरफ जा रहा था। ज्युरा के पास जैसपर की बाइक अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। गनीमत यह रही कि वह रावी नदी के तट पर ही गिर गया। इसके चलते सैलानी की जान बच गई। वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना होली पुलिस चौकी में दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। घायल की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें