फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विदेशी फलों पर मेहरबानी, सेब बागवानों को नहीं मिली राहत

Sun, 01 Feb 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। केंद्रीय बजट से जिले के बागवानों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। बागवानों को उम्मीद थी कि विदेशों से आने वाले सेब का आयात शुल्क बढ़ाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सरकार हाल ही में यूरोपीय संघ और न्यूजीलैंड से सेब के आयात पर शुल्क शुल्क कम किया है। इससे आने वाले समय में विदेशी सेब सस्ती दरों पर देश में पहुंचेगा। इससे जिले के बागवानों का सेब अच्छे दाम पर नहीं बिक पाएगा। इसलिए बागवान सरकार से यही मांग कर रहे थे कि विदेशी सेब के आयात का शुल्क बढ़ाया जाए। बागवान सुरेश कुमार, हंसराज, जीत राम और होशियार सिंह ने बताया कि विदेशी सेब का आयात शुल्क बढ़ता तो हिमाचली सेब को बाजार में उचित दाम मिल सकते थे, लेकिन अब बागवानों को अपनी फसल कम दाम पर बेचकर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रदेश के बागवानों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने अपने बजट में कोई भी प्रावधान नहीं किया है। इसको लेकर सभी बागवानों में इस बजट को लेकर निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें