फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: परीक्षा केंद्रों में उड़नदस्तों ने दी दबिश, नकल का मामला नहीं

Sat, 02 Mar 2024 07:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों में उड़नदस्तों ने दी दबिश, नकल का मामला नहीं
विज्ञापन

चंबा। जिला चंबा में बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते सक्रिय दिखे। प्रारंभिक शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में दबिश दी। साथ ही परीक्षा केंद्र में जाकर व्यवस्था भी जांची। इस दौरान तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते ने राजकीय उच्च पाठशाला रजेरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में निरीक्षण किया, जबकि उच्च शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते ने भी विभिन्न स्कूलों में दबिश दी। गौरतलब है कि शिक्षा बोर्ड की ओर से उड़नदस्तों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। नकलची छात्र-छात्राओं पर नुकेल कसी जा सकें। सरकारी स्कूलाें में सीसीटीवी भी लगे हैं। उधर, कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद ने बताया कि विभिन्न स्कूलों में निरीक्षण किया गया। कहा कि नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है। कहा कि उड़नदस्तों की ओर से नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें