चंबा के रोजगार कार्यालय बालू में साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थी के प्रमाण पत्रों की जांच करते कं
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में परिसर साक्षात्कार करवाए गए। परिसर साक्षात्कार में सात युवाओं ने भाग लिया। कंपनी की ओर से पांच युवाओं को चयनित कर लिया गया है। इससे पहले कंपनी के अधिकारियों ने बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार लिए। साथ ही कुछ सवाल भी पूछे।
नौकरी के लिए पहुंचे बेरोजगार युवाओं की काउंसलिंग भी की गई। इस दौरान युवा विशेषज्ञ तनु भाटिया ने साक्षात्कार के बारे में जानकारी दी। इसके बाद कंपनी की ओर तमाम जानकारियां युवाओं को दी गई। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि निजी कंपनी की ओर से जिला भर में सुरक्षा कर्मियों के एक सौ पद भरे जाएंगे। 19 को पंचायत भवन भरमौर और 21 को रोजगार उप कार्यालय सुंडला में परिसर साक्षात्कारों का आयोजन किया जाएगा। बताया कि कंपनी की ओर से चयनित युवाओं को 16,500 से 19,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने सभी बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे परिसर साक्षात्कार में बढ़-चढ़ कर भाग लें। संवाद