फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में पांच बेरोजगारों को नौकरी, निजी कंपनी में बने सिक्योरिटी गार्ड

Fri, 18 Oct 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के रोजगार कार्यालय बालू में साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थी के प्रमाण पत्रों की जांच करते कं
विज्ञापन
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में परिसर साक्षात्कार करवाए गए। परिसर साक्षात्कार में सात युवाओं ने भाग लिया। कंपनी की ओर से पांच युवाओं को चयनित कर लिया गया है। इससे पहले कंपनी के अधिकारियों ने बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार लिए। साथ ही कुछ सवाल भी पूछे।
विज्ञापन

नौकरी के लिए पहुंचे बेरोजगार युवाओं की काउंसलिंग भी की गई। इस दौरान युवा विशेषज्ञ तनु भाटिया ने साक्षात्कार के बारे में जानकारी दी। इसके बाद कंपनी की ओर तमाम जानकारियां युवाओं को दी गई। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि निजी कंपनी की ओर से जिला भर में सुरक्षा कर्मियों के एक सौ पद भरे जाएंगे। 19 को पंचायत भवन भरमौर और 21 को रोजगार उप कार्यालय सुंडला में परिसर साक्षात्कारों का आयोजन किया जाएगा। बताया कि कंपनी की ओर से चयनित युवाओं को 16,500 से 19,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने सभी बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे परिसर साक्षात्कार में बढ़-चढ़ कर भाग लें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें