फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भलेई माता मंदिर में पांच हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sun, 06 Oct 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भलेई माता मंदिर में नवरात्रों के दौरान माथा टेकने के लिए लगी लोगो की लाईन।संवाद
विज्ञापन
चंबा। चौथे शारदीय नवरात्र पर भलेई माता मंदिर में करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। रविवार की छुट्टी के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु भलेई माता के दरबार में पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों से लोग जातर लेकर माता के चरणों में बच्चों के मुंडन संस्कार करवाने के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने क्रमवार श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने के लिए भेजा। मंदिर कमेटी प्रबंधक कमल ठाकुर ने बताया कि नवरात्रों को लेकर मंदिर में खासी भीड़ उमड़ रही है। बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरेक व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें