फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छत गिरने से घायल पांच लोग मेडिकल काॅलेज रेफर

Sun, 07 Dec 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
मेडिकल कॉेलेज में उपचाराधीन मरीज। संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत जुंगरा के सहवा गांव में शादी समारोह में छत गिरने से घायल हुए पांच लोगों को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक घायलों की लगातार निगरानी कर रहे हैं और उनकी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। शनिवार दोपहर शादी समारोह के दौरान अचानक मकान की छत गिरने से अफरा-तफरी मच गई थी। हादसे में 30 लोग घायल हुए, जिनमें से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद तीसा अस्पताल से चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कार्यकारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरदीप ने बताया कि तीसा अस्पताल से रेफर किए गए सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज में आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें