फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्बा: पांच नौनिहालों को निकली दांत की बीमारी

विज्ञापन
चंबा के आंगनबाड़ी केंद्र दवानखाना में बच्चों की स्वास्थ्य जांच करती स्वास्थ्य विभाग टीम।संवाद
विज्ञापन
स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन

चंबा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक स्कूल दीवान खाना में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान 40 बच्चों के स्वास्थ्य को जांचा गया। इनमें पांच बच्चे दांत की गंभीर से पीड़ित मिले। इन बच्चों का दंत चिकित्सक से उपचार करवाना आवश्यक था। इसके चलते टीम ने इन बच्चों को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कार्यक्रम के तहत बच्चों को येलो रेफर कार्ड भी दिए गए। इस कार्ड को दिखाने पर उनकी बीमारी का पूरा इलाज मुफ्त किया जाएगा। टीम में शामिल डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. ज्योति पुरी, फार्मेसी अफसर देवेंद्र कुमार और एएनएम अनुराधा ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवदीप राठौर ने बताया कि दांत की बीमारी से पीड़ित जो बच्चे स्वास्थ्य जांच के दौरान मिले हैं उनका इलाज मुफ्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें