फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहले कीड़ा अब बारिश तबाह कर रही मक्की की फसल

Thu, 14 Aug 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लगातार बारिश ने एक बार फिर किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बुधवार रात और वीरवार सुबह हुई भारी बारिश से जिले के कई हिस्सों में खड़ी मक्की की फसल खेतों में बिछ गई है। किसानों का कहना है कि जब फसल काटने की बारी आई तो बारिश ने तबाही मचा दी। पहले ही कीड़ों के प्रकोप से 50 प्रतिशत फसल नष्ट हो चुकी थी, अब बची फसल भी बारिश ने खराब कर दी। किसान मान सिंह, माधो राम, चतरो राम, धमेंद्र सिंह, केवल सिंह और मदन लाल ने कहा कि इस तरफ उन्होंने सूखा होने के चलते फसल की बिजाई कर दी थी। उसके बाद कीड़ा लगने पर फसल नष्ट हुई तो किसानों ने दोबारा बीज लेकर मक्की की बिजाई की। अब बारिश ने इतना कहर मचाया है कि बेचना तो दूर खाने के लिए भी फसल नहीं हो पाएगी। अगले माह फसल काटने का समय रहता है, लेकिन खेतों में बिछी फसल अब बर्बाद हो चुकी है। मवेशियों के लिए भी चारा नहीं हो पाएगा। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस साल का नुकसान पिछले साल की तुलना में अधिक है, जिसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें