फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहले सफाई ठेकेदार, अब कारोबारी प्रदूषित कर रहे वातावरण

विज्ञापन
वंबा में सरोथा नाला के पास लगा जूते चप्पल बनाने वाले चमड़े के सामान का ढेर।संवाद
विज्ञापन
जूतों के निर्माण से बचने वाला अवशिष्ट खुले में लगाया जा रहा ठिकाने
विज्ञापन

सरोथा नाले के पास लगे ढेर, पर्यावरण पर पड़ रहा बुरा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पहले शहर को सिर्फ नगर परिषद के सफाई ठेकेदार ही प्रदूषित कर रहे थे लेकिन अब जूता, चप्पल बनाने वाले कारोबारी भी शहर और आसपास का वातावरण प्रदूषित करने में पीछे नहीं रह रहे हैं। सरोथा नाला से आगे ककियां को जाने वाले मार्ग के पास सड़क किनारे चप्पल और जूते का अवशेष क्विंटल के हिसाब से फेंका गया है जो वहां की हरियाली को नुकसान पहुंचा रहा है। शहर के बीचोबीच ऐसी कोई भी फैक्टरी नहीं है, जहां पर चप्पल और जूतों का निर्माण किया जाता है। शहर के साथ लगते क्षेत्रों में इसका निर्माण होता है। चप्पल और जूते बनाकर कारोबारी कमाई तो मोटी कर रहे हैं लेकिन उससे बचने वाले अवशेषों को सही तरीके से निष्पादित करने के बजाय खुले में फेंका जा रहा है। इससे वातावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों हरीश कुमार, चैन सिंह, विनोद कुमार, गुरमीत नागपाल, होशियार सिंह, केवल कुमार, प्रदीप कुमार और दिनेश कुमार ने बताया कि सरोथा नाले में पहले मक और शहर का कूड़ा कचरा दिखाई देता था। इससे आसपास के लोग काफी परेशान थे लेकिन अब वहां पर चप्पल और जूतों के निर्माण से बचने वाले अवशेष का कचरा भी दिखाई दे रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। इस दिशा में जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें