फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहले जमकर खरीदारी, फिर ऊंट की सवारी

Sat, 03 Aug 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मिंजर मेले के दौरान उंट की सवारी का आनंद लेते नौनिहाल।संवाद
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में खरीदारी करने के साथ लोग ऊंट की सवारी का भी आनंद ले रहे हैं। चौगान मैदान में लगाए गए विभिन्न स्टॉल में रखे उत्पादों की जानकारी लेने के लिए भी लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

झूला झूलने के लिए लोगों की लाइनें लग रही हैं। जिले भर के लोग मिंजर मेले में घूमने और खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। बच्चों को मिक्की माउस खूब भा रहा है। सुबह से ही लोग मेले में पहुंचने शुरू हो जाते हैं। दिन भर घूमने के साथ खरीदारी करने का आनंद लेते हैं। दुकानों में भी भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग विभन्न प्रकार के व्यंजनों का भी स्वाद ले रहे हैं। किसी को सिड्डू भा रहा है तो कई लोग चाउमिन और मोमोज का लुत्फ उठा रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना काल में मिंजर मेले का आयोजन नहीं हो पाया था। कोविड खत्म होने के बाद लगातार तीन सालों से मिंजर मेले में खासी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें