पट्टी और होली मच्छेत्तर में अग्निकांड
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल भरमौर के पट्टी और होली मच्छेत्तर में अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। पट्टी में एक मकान की ऊपरी मंजिल जल गई है। जबकि, होली उपमंडल के मच्छेत्रर में खोखे में लगी आग से मकानों को भी भारी नुकसान हुआ है। पट्टी में शुक्रवार मध्यरात्रि और शनिवार अल सुबह की घटना बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि भीषण अग्निकांड में लाखों का नुकसान होने की आशंका है। बहरहाल, प्रशासन और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर रवाना कर दी गई हैं और नुकसान का आकलन कर जानकारी प्रदान करेंगी।