चंबा। चुराह क्षेत्र के कॉलोनी मोड़ में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक नैनो कार में अचानक आग लग गई। यह हादसा शुक्रवार को दोपहर के वक्त पेश आया। गाड़ी में आग लगता देख मौके पर मौजूद भाग गए। आग लगने की सूचना अग्निशमन चौकी दी गई। जहां से टीम ने मौके पर आकर गाड़ी में लगी आग को बुझाया। बताया जा रहा है कि आग लगने से कुछे देर पहले ही गाड़ी मालिक ने सड़क किनारे गाड़ी को पार्क किया था और वह सामान लेने दुकान पर गए। इसी दौरान अचानक गाड़ी में आग लग गई। गनीमत यह रही कि गाड़ी में कोई सवार नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। एसडीएम चुराह हेम चंद वर्मा ने बताया कि इस बारे सूचना मिली थी। आग बुझाने बारे अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। आगामी जांच जारी है।