फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुप्पा में कंरूटू, हिया और ढैंठूडारा के फाट में लगी आग, लाखों की वन संपदा जली

Thu, 09 Nov 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर(चंबा)। पूलन पंचायत के गांव सुप्पा में देरशाम कंरूटू,हिया और ढैंठूडारा के फाट में अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते पूरे पहाड़ पर फैल गई।
विज्ञापन


सुप्पा गांव के लोग आग बुझाने मे जुट गए, लेकिन आग इतनी अधिक तेजी से फैलती चली गई कि इससे बागवानों के सेब के पेड़ भी आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। इसके बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ जवान भी आग बुझाने के कार्य में जुट गए। पंचायत प्रधान सुप्पा अनीता कपूर ने बताया कि शरारती तत्वों ने पहाड़ पर आग लगा दी। इससे लाखों की वन संपदा को नुकसान हुआ है। उन्हाेंने ऐसे शरारती तत्वों पर नकेल कसने की भरमौर प्रशासन से मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें