फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: झज्जाकोठी में दो दुकानों में लगी आग, 10 लाख रुपये का नुकसान

Thu, 15 Jan 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में चुराह के झज्जाकोठी में आगजनी के बाद जला सामान।संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत गांव झज्जाकोठी में वीरवार को लगी आग से दो दुकानों में फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग से प्रभावितों को 10 लाख के करीब नुकसान का आकलन है। आग अजय कुमार और शेर सिंह निवासी गांव ननोड़ी की दुकानों में लगी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। इस दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें