फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लुज आरक्षित वन क्षेत्र में भड़की आग

विज्ञापन
लुज के जंगल में लगी आग के बाद उठता धुंआ। संवाद
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। घाटी के लुज आरक्षित वन क्षेत्र में महारोट से ऊपर जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मंगलवार दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच जंगल से धुआं उठता देख स्थानीय ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान रजनी हरियाण ने ग्रामीणों से आग बुझाने में सहयोग की अपील की। इसके बाद उन्होंने उडैनी वार्ड के पंच और अन्य ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वन क्षेत्र को आग से बचाने के लिए मोर्चा संभाला। वहीं, सूचना मिलने पर वन विभाग के वन रक्षकों की टीम भी मौके पर पहुंच गई। विभागीय कर्मचारियों और ग्रामीणों की ओर से आग को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वन मंडल अधिकारी पांगी रवि गुलेरिया ने बताया कि वन विभाग के वन रक्षकों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर नियंत्रण पाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें