फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वन बीट आहला के जंगल में भड़की आग, वन संपदा राख

Thu, 20 Jun 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। वन मंडल डलहौजी की वन बीट आहला में शरारती तत्वों ने जंगल में आग भड़का दी। इसके चलते पूरा जंगल धूं-धूं कर जलने लगा।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना पाते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। विभागीय कर्मचारियों ने आग को बुझाने के लिए सबसे पहले हरी टहनियों को काटा। उसके बाद उन टहनियों से आग पर प्रहार करना शुरू किया। दोपहर तक कर्मचारी जंगल में लगी को बुझाने में जुटे रहे। आग की चपेट में आने से वन संपदा राख हो गई। जंगल में आग का धुंआ चारों तरफ फैल गया। मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि जंगल में लगने वाली आग की घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। वन संपदा को आग में स्वाह होने से बचाने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग भी जरूरी है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें