फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में खराब पड़े हाइड्रेंट को जल शक्ति विभाग करवा सकता है रिपेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में खराब हाईड्रेंट की व्यवस्था को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जल शक्ति विभाग और दमकल विभाग ने दोबारा से हाईड्रेंट का संयुक्त निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में इस बात की जांच की गई कि कितने हाईड्रेंट रिपेयर किए जा सकते हैं, ताकि उन हाईड्रेंट को जल शक्ति विभाग रिपेयर करवाकर चालू करवा सके। कुछ दिन पहले दमकल विभाग ने शहर के सभी हाइड्रेंट का औचक निरीक्षण किया था। इसमें ज्यादातर हाईड्रेंट खराब पाए गए थे। खराब हाईड्रेंट की रिपोर्ट बनाकर दमकल विभाग ने होम कमांडेंट और जल शक्ति विभाग को भेज दी। दमकल विभाग की रिपोर्ट को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ खबर को प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद प्रशासन और विभाग हरकत में आ गए। इसलिए शहर के हाईड्रेंट की व्यवस्था जांचने के लिए संयुक्त निरीक्षण किया जा रहा है। शहर में जो हाईड्रेंट खराब पड़े हैं और जिनकी रिपेयर की जा सकती है। ऐसे हाईड्रेंट का चयन कर उनकी रिपेयर शुरू की जाएगी। जिला फायर अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि जल शक्ति विभाग के साथ मिल कर उनके विभाग की टीम ने शहर के हाईड्रेंटों का दोबारा निरीक्षण किया है। खराब पड़े हाइड्रेंट को जल शक्ति विभाग जल्द रिपेयर करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें