फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खेत सूखे, बरसात में भी नहीं बरसी राहत की बूंदें

Wed, 17 Jul 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। बारिश न होने के कारण उपमंडल भटियात की सिहुंता और कामला पंचायतों में धान के खेत सूख गए हैं। बारिश की बूंदों के इंतजार में किसान खेतों की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि बारिश न होने के कारण वे अभी तक धान की पनीरी भी नहीं लगा पाए हैं। कहा कि क्षेत्र के अधिकतर किसान धान की पनीरी नहीं लगा पाए हैं। बारिश न होने के कारण ऐसी स्थिति बन गई है।
जानकारी के अनुसार इन पंचायतों में करीब 40 बीघा भूमि पर डेढ़ सौ क्विंटल तक धान की पैदावार रहती है। अधिकतर किसानों की आजीविका का साधन भी यही है। इस साल समय पर बारिश नहीं हो पा रही है। इससे किसानों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। किसानों में सुरिंद्र कुमार, भीम सिंह, कर्म चंद, बाबू राम, रूलदू राम, पवन कुमार, पांडो राम, चरण सिंह, हरबंस लाल, गगन सिंह और चमन सिंह ने कहा कि इस बार बारिश नहीं हो रही है। बरसात के मौसम बारिश न होने से कूहलें सूख गई हैं। धान के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। यहां सिंचाई के भी पर्याप्त साधन नहीं है। ऐसे में अब उनकी नजर बारिश पर टिकी है। बताया कि आगामी दिनों में बारिश होती है तो फसल को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें