फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह तक बच्चे को मां का दूध पिलाएं : निर्मला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में महिलाओं को बताए स्तनपान के लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के धात्री वार्ड में माताओं को स्तनपान के लाभ बताए गए। उन्हें समझाया गया कि स्तनपान नवजात बच्चों के लिए कितना लाभदायक है। मां का दूध बच्चे को मानसिक व शारीरिक रूप से ताकतवर बनाता है। इसके लिए कम से कम छह माह तक माता को नवजात को अपना ही दूध पिलाना चाहिए। यह जानकारी महिलाओं को विश्व स्तनपान दिवस के उपलक्ष्य में वार्ड में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी। स्वास्थ्य शिक्षक निर्मला ठाकुर एवं जिला पोषण समन्वयक पूनम सहगल ने उपस्थित गर्भवती और धात्री माताओं को स्तनपान के फायदे बताते हुए कहा कि स्तनपान (मां का दूध) बच्चे के लिए संपूर्ण आहार है। इसमें बच्चे की जरूरत के सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। नवजात बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। जन्म क़े तुरंत अथवा एक घंटे के भीतर स्तनपान करवाना शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें