फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में फीस वसूली की होगी जांच : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले-शिक्षा विभाग को जारी किए जाएंगे निर्देश
विज्ञापन

हर साल दाखिला फीस वसूलने के मुद्दे पर लिया संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। निजी स्कूल किस आधार पर अपनी ट्यूशन फीस निर्धारित करते हैं, इसकी जांच करने के लिए उच्च शिक्षा उपनिदेशक को निर्देश दिए जाएंगे। यह बात उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने इन दिनों गरमाए निजी स्कूलों में दाखिला फीस के मुद्दे पर चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को यह भी निर्देश दिए जाएंगे कि तय नियमों के मुताबिक स्कूल फीस वसूल रहे हैं या नहीं, इसकी बारीकी से जांच की जाए। अभिभावक हर साल ली जाने वाली दाखिला फीस को लेकर विरोध जता रहे हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने निजी स्कूल प्रबंधकों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं कि वे किसी भी सूरत में बच्चों की रि-एडमिशन फीस न वसूलें। अपने बचाव में निजी स्कूल एसोसिएशन ने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि हर वर्ष अभिभावकों से दाखिला फीस नहीं वसूली जाती। उनसे लिए जाने वाला शुल्क वार्षिक शुल्क होता है जिसे स्कूल प्रबंधन अपने खर्चों में इस्तेमाल करता है। हर माह बच्चों से जो फीस वसूली जाती है, उसका उन्होंने कोई जिक्र नहीं किया। डीसी ने कहा कि इस मामले में प्रशासन सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। शिक्षा विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि निजी स्कूलों में पूरी निगरानी रखें कि वे नियमों की पालना कर रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें