चंबा मिंजर मेला फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान पनेल्टी शूटआउट करता खिलाड़ी।संवाद
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के उपलक्ष्य पर चौगान में आयोजित हो रही फुटबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच का निर्णय पेनेल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें पेनेल्टी शूटआउट में एफसी बारगाह की टीम ने होशियारपुर की टीम को शिकस्त दी और फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरा मैच गुरु रविदास फुटबाल क्लब चंबा और डीएफए तरनतारन के बीच हुआ। यह मैच भी पेनेल्टी शूटआउट के तहत हुआ। इसमें डीएफए तरनतारन ने गुरु रविदास फुटबाल क्लब चंबा को शिकस्त दी और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव नरेश खन्ना ने दी। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते दोनों सेमीफाइनल मैचों का निर्णय पेनेल्टी शूटआउट से हुआ। बारिश से मैदान भी गीला हुआ है। शेष मैच शनिवार को खेले जाएंगे।