फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति किया जागरूक

Wed, 04 Nov 2026 10:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत मंजीर में कृषि विभाग की ओर से खेत बचाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र सरू की डॉ. जया चौधरी ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने और रासायनिक खादों व कीटनाशकों का कम इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि रसायनों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है। अभियान का उद्देश्य मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना है। यह पहल भारत सरकार और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से देशभर में चलाई जा रही है। कार्यक्रम में आतमा परियोजना से दीपक नायक, पंचायत प्रधान रीना कुमारी, उपप्रधान रमेश कुमार, वार्ड सदस्य राखी, माहिर ग्रुप की अध्यक्ष सरदारो बेगम सहित क्षेत्र के कई किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें