फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बाजरे की खेती को तवज्जो दें किसान, विभाग देगा बीज

Fri, 28 Jun 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के किसान बाजरे की खेती को तवज्जो दें। विभाग किसानों को अच्छी वैरायटी का बीज उपलब्ध करवाएगा। कृषि विभाग ने किसानों को सुझाव दिया है कि उनके पास इस बार अच्छी वैरायटी का बीज उपलब्ध है।
विज्ञापन

इसे किसान खाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, किसान वर्तमान में बाजरा सिर्फ घास उगाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। विभाग के पास जिस वैरायटी का बीज पहुंचा है, उससे बाजरे की किसान अच्छी पैदावार कर सकते हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक डाॅ. कुलदीप धीमान ने कहा कि हर साल किसान साठ क्विंटल बाजारा खेतों में उगाते हैं। इसकी खेती मक्की के साथ ही की जाती है। इस साल किसान अपने नजदीकी कार्यालय पहुंचकर बाजरा का अच्छी वैरायटी का बीज ले सकते हैं, क्योकि इस बीज से बाजरे के दाने अच्छे होते है। इसे खाने के लिए किसान इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बीज राजस्थान से आया है। वर्तमान में लगभग पचास क्विंटल इस वैरायटी का बीज है। उन्होंने किसानों के लिए यह एडवाइजरी जारी की है कि बाजरे की अच्छी पैदावार के लिए विभाग से बीज खरीद लें।
बता दें कि जिला चंबा सहित भटियात और सलूणी इलाकों में ज्यादातर किसान बाजरा की खेती करते हैं, जो विशेषकर घास उगाने के लिए ही बाजरा का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब किसान घास के साथ खाने के लिए भी बाजरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। विभाग के पास अच्छी वैरायटी की बीज उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें