फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती को अपनाएं किसान : डॉ ओमप्रकाश

विज्ञापन
चंबा के घरमाणी में प्राकृतिक खेती बारे किसानों को जागरूक करते कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण
विज्ञापन
चंबा। पर्यटन विकास संगठन की ओर से गांव घरमाणी में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के मकसद से शिविर लगाया गया। इसमें उपनिदेशक कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) डॉ. ओम प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती खुशहाल योजना के तहत किसानों की आर्थिकी को सशक्त करने के लिए कई कदम उठा रही है। शिविर में प्रधान खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन राजिंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में सहायक प्रौद्योगिकी प्रबंधक शुभम राठौर ने शिविर में उपस्थित स्थानीय लोगों को प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि देसी गाय के गोबर और मूत्र को पानी में अच्छी प्रकार घोलकर खेतों में छिड़काव करें, जो प्राकृतिक खेती के लिए उचित है। सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती पद्धति से फसलों को उगाने में किसी भी प्रकार की रासायनिक खादों, कीटनाशकों के इस्तेमाल के बिना सफल एवं सतत खेती कर किसान जहर मुक्त खाद्यान्न का उत्पादन कर सकते हैं। शिविर में खंड प्रौद्योगिकी प्रबंधक ऊषा ठाकुर ने बताया कि प्राकृतिक खेती को ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ावा दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें