चंबा के धड़ोग में बैठक के दौरान मौजूद सेवानिवृत अंबेडकर संघ के पदाधिकारी।संवाद
चंबा। आंबेडकर सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन ने शनिवार को आंबेडकर भवन में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता विजय चंद्रा ने की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में सदर विधायक नीरज नैय्यर का आभार प्रकट किया गया। उन्होंने आंबेडकर कार्यालय का कार्य करवाने के लिए डेढ़ लाख की धनराशि देने की घोषणा की है। यह धनराशि लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्यालय के कार्य पर व्यय की जाएगी। इस दौरान एसोसिएशन की अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद