बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत बैली में ओपीएस की बहाली के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एनपीएसईए संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राज्य प्रवक्ता ओम आजाद ने कहा कि 13 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा ओपीएस बहाली की घोषणा एक ऐतिहासिक निर्णय था, जिसे कर्मचारी कभी नहीं भूल सकते। इस दौरान जिला परिषद कैडर और हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों के लिए ओपीएस बहाली की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर योग राज, सुरेंद्र पठानिया, राज कुमार, जोगिंदर सिंह और किशोर कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।