फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उम्मीद...डलहौजी में बढ़ेगी पर्यटकों की तादाद

Thu, 01 Feb 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के डलहौजी गांधी चौक में बर्फबारी के दौरान का नजारा।संवाद
विज्ञापन
डलहौजी। पर्यटन नगरी डलहौजी बर्फबारी से सराबोर हो गई है। बर्फबारी के बाद अब कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

हालांकि, अभी तक पर्यटकों की आवाजाही मार्ग बंद होने के चलते शुरू नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि बनीखेत-डलहौजी मार्ग खुलते ही पर्यटकों की चहलकदमी शुरू हो जाएगी। मार्ग बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग की मशीनरी जुट गई है। जानकारी के अनुसार डलहौजी स्थित गांधी चौक में सात, बस स्टैंड में छह, आहला और डैणकुंड में डेढ़ फीट तक बर्फबारी हुई है। गौरतलब है कि पर्यटन नगरी डलहौजी में अकसर पर्यटक बर्फ देखने आते हैं। बहरहाल, अब बर्फबारी हो गई है। ऐसे में आगामी दिनों में पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें