फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहली बार लगी चांदी के आभूषणों की प्रदर्शनी

Mon, 29 Jul 2024 09:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में लगी चांदी के आभूषणों की प्रदर्शनी में आभूषण देखते लोग।संवाद
विज्ञापन
चंबा। चांदी के पौराणिक आभूषणों का शौक रखने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी है। चंबा के ऐतिहासिक चौगान नंबर एक में पहली बार यह प्रदर्शनी लगाई गई है।
विज्ञापन

प्रदेश भर में यह पहला मौका है, जब चांदी के पौराणिक आभूषणों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शन में जहां पुराने डिजाइन के आभूषण उपलब्ध है, दूसरी तरफ नए डिजाइन के आभूषण भी प्रदर्शनी में रखे गए हैं। यह आभूषण महिलाओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं। दिन भर इस स्टॉल में खासी भीड़ देखी जा रही है। इस प्रदर्शनी की खास बात यह है कि इसमें जहां चंबा के पौराणिक चांदी के आभूषण सजे हैं। दूसरी तरफ, प्रदेश के अन्य जिले कुल्लू, शिमला सहित रामपुर में पहने जाने वाले आभूषण उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी में आभूषणों की कीमत दस हजार रुपये से शुरू है, जबकि 70 हजार रुपये तक चांदी के आभूषण प्रदर्शनी में हैं। इन आभूषणों में चंद्रहार, रानी हार, चीढ़ी, कलगी आदि प्रमुख हैं। महिलाओं में रेशमा देवी, सोनम देवी और रेखा कुमारी ने बताया कि चौगान में यह प्रदर्शनी देख हैरान रह गईं। कहा कि पहली बार पौराणिक आभूषणों की प्रदर्शनी लगी है। बताया कि इससे युवतियों को भी पौराणिक आभूषणों की जानकारी मिलेगी। स्वर्णकार संघ चंबा के पदाधिकारी संजीव कुमार शम्मी ने बताया कि पहली बार यह प्रयास किया है। इसका रिस्पांस काफी बेहतर मिल रहा है। बताया कि महिलाएं काफी संख्या में स्टॉल में पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें