फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उत्साह ... पांगी में डेढ़ फीट बर्फ के बीच परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी

Fri, 01 Mar 2024 07:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्साह ... पांगी में डेढ़ फीट बर्फ के बीच परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं शुरू, जिले के जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों ने दिया अंग्रेजी विषय का पेपर
सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा, उड़नदस्तों ने भी लिया व्यवस्थाओं का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिन शुक्रवार। समय 08:15। स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंच रहे हैं। समय 08:20 विद्यार्थी सूचना पट्ट पर रोल नंबर और सिटिंग प्लान देख रहे हैं। प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी और शुभकामनाएं दे रहे है। समय 08:45 पर परीक्षा हॉल पूरी तरह से भर गया है। परीक्षा की ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी प्रश्न पत्र वितरित कर रहे हैं। समय 09:00 बजे परीक्षा शुरू हो गई है। सीसीटीवी कैमरों से प्रधानाचार्य अपने कक्ष से निगरानी कर रहे हैं। शुक्रवार को जिला चंबा में बोर्ड परीक्षाओं का आगाज हुआ। पहले दिन जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। बोर्ड के निर्देशानुसार गठित उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क की अगुवाई में टीम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहला पहुंची। टीम ने निरीक्षण किया और किसी प्रकार की लापरवाही सामने नहीं आई। टीम ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुंडी सहित एक निजी स्कूल का भी निरीक्षण किया। दूसरी तरफ, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद की अगुवाई में गठित टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुखरी, मसरूंड और सांधी का निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। गौरतलब है कि जिला में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जनजातीय क्षेत्र पांगी में भी परीक्षा का आयोजन हुआ। ताजा हिमपात के दौरान करीब डेढ़ फीट बर्फ के बीच कड़कड़ाती ठंड में विद्यार्थी उत्साह के साथ परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा के बाद विद्यार्थी एक दूसरे से प्रश्न पत्र चर्चा करते हुए दिखे।
विज्ञापन

उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि परीक्षा के दौरान दबिश दी गई है। नकल का कोई भी मामला सामने आया है। सभी स्कूल सीसीटीवी की निगरानी है। कहा कि विभाग की ओर से स्कूलों में निरीक्षण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें