फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रतियोगिता में सलूणी स्कूल के विद्यार्थियों का बेहतरीन प्रदर्शन

Sun, 12 Jan 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। पीएम श्री केंद्रीय राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलूणी के दो छात्रों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। शनिवार को सलूणी पहुंचने पर दो छात्रों को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री रावमापा सुन्नी में हुआ। इसमें चंबा जिला की टीम से पीएमश्री स्कूल सलूणी के शगुन शर्मा और करण ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में शतरंज, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला में उन्होंने सराहनीय प्रदर्शन किया। एसएमसी अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने बताया कि इन बच्चों की सफलता में सेवानिवृत्त जेबीटी शिक्षक मदन मोहन शर्मा के प्रयास अहम रहे। उन्होंने सीएचटी के रूप में निशुल्क सेवाएं देकर बच्चों को तैयार किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें