फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 सितंबर से होंगी अनुपूरक और राज्य मुक्त विद्यालय की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता(चंबा)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के निर्देशानुसार नियमित परीक्षार्थियों की अनुपूरक परीक्षाएं तथा राज्य मुक्त विद्यालय की परीक्षाएं 15 सितंबर 2020 से शुरू हो रही है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुंता के प्रधानाचार्य पवन कुमार ने बताया कि सभी परीक्षार्थी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुंता के परीक्षा केंद्र में दिन एक घंटा पहले उपस्थित हो जाएं। जिससे उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जा सके। सभी परीक्षार्थी मास्क पहनकर आएं तथा अपना प्रवेश पत्र स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की वेबसाइट से अपना नाम तथा जन्म तिथि डालकर निकाल लें। क्योंकि, उनके प्रवेश पत्र स्कूल में नहीं आएंगे। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश अमान्य होगा। यदि कोई परीक्षार्थी होम आइसोलेशन में रह रहा है या सैंपल जांच के लिए गया है। वह अपनी जानकारी परीक्षा केंद्र में जरूर बताएं अन्यथा वह स्वयं जिम्मेवार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें