चंबा के चुवाड़ी में लोगो द्वारा हाथो पर मतदान बारे लिखा जागरूकता संदेश।संवाद
भरमौर (चंबा)। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त 14 सेक्टरों से संबंधित सेक्टर अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपस्थित सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित हैंड बुक भी उपलब्ध करवाई गई और विस्तृत जानकारी दी गई। राणा ने कहा कि सेक्टर अधिकारी अपने सेक्टर में पीआरओ और सहायक रिटर्निंग अधिकारी के बीच में एक कड़ी के रूप में कार्य करते हैं और मतदान के दिन उनका कार्य और भी अधिक संवेदनशील हो जाता है। कहा कि ईवीएम से संबंधित प्रशिक्षण के बारे में सभी अधिकारी ध्यान दें और दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। इस मौके पर सेक्टर अधिकारी मीत कुमार, हरमिंदर चौणा, करतार सिंह, आशीष शर्मा, संतोष कुमार और विवेक चंदेल अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद