फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आजादी के बाद भी जांघी पंचायत का रूंढार गांव सड़क से कोसों दूर

Sat, 31 Aug 2024 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सड़क की मांग को लेकर लोनिवि के सहायक अभियंता से मिलते जांघी पंचायत के लोग: जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। जांघी पंचायत के रूंढार गांव की 250 आबादी आजादी के 76 साल बाद भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ी है। गांव में रहने वाले लोगों को आज भी सड़क तक पहुंचने के लिए तीन किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी उस समय होती है, जब गांव में कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है। ऐसी परिस्थिति में परिवार को ग्रामीणों की मदद से बीमार व्यक्ति को पीठ या चारपाई पर उठाकर पहले तीन किमी मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। उसके बाद उसे निजी वाहन या एंबुलेंस के जरिये स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचाया जाता है।
ग्रामीण ग्राम सभा में भी सड़क बनाने का प्रस्ताव पास कर लोक निर्माण विभाग को दे चुके हैं, लेकिन अभी तक गांव के लिए सड़क का सर्वे तक नहीं हो पाया है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल लोनिवि के सहायक अभियंता शैलेश राणा से मिला। ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्या बताई और सड़क बनाने की गुहार लगाई। सहायक अभियंता ने ग्रामीणों की बात सुनकर ग्राम सभा के विभाग के पास आए पुराने प्रस्ताव को निकलवाया। साथ ही ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनके गांव तक सड़क बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्या बताई है। जल्द वह स्वयं गांव का मुआयना करेंगे। वहां जाकर सड़क की संभावनाओं को तलाशेंगे। निजी भूमि सड़क निर्माण में कितनी आएगी। उसे विभाग के नाम करने के लिए भी लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें