फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने की बजाय जश्न मना रही प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला कांग्रेस कमेटी चंबा ने रविवार को प्रदेश सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर काला दिवस मनाया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर ने प्रदर्शन की अगुवाई की। इस मौके पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपायुक्त कार्यालय के समीप स्थित लखदाता पार्क में एकत्रित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और रोष प्रकट किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर ने कहा कि भाजपा सरकार को हिमाचल प्रदेश में अपने तीन साल के कार्यकाल का जश्न मनाने की जगह आम जनता की सुध लेनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में कुछ नया नहीं किया है। मात्र पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का नाम बदल कर आम जनता के साथ छल किया है। प्रदेश में अगर कहीं विकास हुआ भी है तो सिर्फ मुख्यमंत्री के गृह जिला में ही हुआ है। कोरोना काल को ढाल बनाकर सरकार नाकामियों को छिपा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करने की बजाय सरकार नए-नए निर्देश लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार अगर भारत के किसानों की वास्तव में हितैषी है तो उसे कृषि कानून को यथाशीघ्र वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें