साहो (चंबा)। जिले के 150 बेरोजगार शिक्षित युवाओं को निजी कंपनी में रोजगार का मौका मिलेगा। जिला रोजगार कार्यालय बालू के तत्वावधान में पंचायत घर बाथरी और रोजगार उपकार्यालय सुंडला में कैंपस इंटरव्यू आयोजित होंगे। रोजगार के इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित बायोडाटा लेकर निर्धारित स्थल पर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद्र सिंह ने बताया कि 4 मार्च को पंचायत घर बाथरी में बद्दी की सिक्योरिटी कंपनी के अधिकारी कैंपस इंटरव्यू लेंगे। इसके लिए दसवीं, जमा दो और स्नातकोत्तर युवा भाग ले सकते हैं। इसी क्रम में 6 मार्च को रोजगार उपकार्यालय सुंडला में सुरक्षा कर्मियों के लिए साक्षात्कार आयोजित होंगे। इसके लिए दसवीं पास योग्यता रखी गई है। इसमें 21 से 37 आयुवर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। बताया कि जिले में बेरोजगारों को रोजगार के साथ जोड़ने के लिए निजी कंपनियों की ओर से समय-समय पर कैंपस इंटरव्यू आयोजित कर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा रहा है।