सलूणी (चंबा)। सलूणी के अंतर्गत आते 33 केवी सलूणी-कोटी लाइन समेत 33/11केवी उपकेंद्र सलूणी की आवश्यक मरम्मत और जरूरी रखरखाव के चलते 17 मई को सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर शाम कार्य समाप्ति तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता प्रवेश कुमार ने बताया कि उपमंडल सलूणी के अधीन आने वाले क्षेत्रों सलूणी, सुंडला, मंजीर, सुरंगानी, बिहाली, खरोठी, लोहानी, किहार, संघणी, लंगेरा, डियूर, भड़ेला, हलूरी, हिमगिरी आदि में सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक बिजली की आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद