फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 28 घंटे बाद शहर में बिजली बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस

Wed, 27 Aug 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण मंगलवार सुबह 10:00 बजे से बंद हुई बिजली आपूर्ति आखिरकार बुधवार दोपहर 2:00 बजे बहाल हो गई। करीब 28 घंटे तक बिजली गुल रहने से आम जनजीवन प्रभावित रहा और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान न केवल घरेलू कार्य बाधित हुए। उल्लेखनीय है कि शहर के कई हिस्सों में बिजली के खंभे गिर गए हैं और ट्रांसफार्मर अभी भी बंद पड़े हैं, जिससे कुछ क्षेत्रों में अब भी बिजली बहाली नहीं हो पाई है। बिजली बोर्ड की टीमों ने खराब लाइनों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अन्य प्रभावित इलाकों में भी जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें